बलिया में पत्रकार की बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या


उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र में सोमवार को टीवी चैनल के पत्रकार रतन कुमार सिंह (42) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सोमवार देर शाम को घटित हुई इस घटना के बाद प्रशासनिक अमले में भी हड़कंप मच गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। यह घटना फेफना गांव के प्रधान के घर के नजदीक हुई। वहीं, इस हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल उठने शुरू हो गए हैं।


 


बलिया के एसपी देवेंद्रनाथ ने बताया, 'झगड़े के दौरान पाटीदारों ने पत्रकार रतन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।' पत्रकार की हत्या से जिले में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि पत्रकारों के बीच रोष व्याप्त है। पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने का दावा कर रही है।


 


पुलिस अधिकारियों का यह भी कहना है कि ग्राम प्रधान के घर के अंदर यह घटना हुई है। इसके तथ्यों और कारणों का पता किया जा रहा है। इनका पाटीदारों से विवाद रहा है। माना जा रहा है कि इसी वजह से यह घटना घटित हुई है। एसपी ने परिवारवालों से घटना के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि फेफना निवासी पत्रकार रतन सिंह का गांव में पुराना मकान है, जहां पाटीदारों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में दो साल पहले उनके भाई की हत्या हुई थी। सोमवार की देर शाम वह अपने पुराने मकान पर गए थे तभी बदमाशों ने उनको दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए वह फेफना ग्राम प्रधान सीमा सिंह के घर में घुस गए।


Comments
Popular posts
एडवोकेट सोनिया बोहत को बाला जी मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित
Image
भक्त कवि श्रद्धेय रमेश उपाध्याय बाँसुरी की स्मृति में शानदार कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन।
Image
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छत्रछाया में अवैध फैक्ट्रियों के गढ़ गगन विहार कॉलोनी में हरेराम नामक व्यक्ति द्वारा पीतल ढलाई की अवैध फैक्ट्री का संचालन धड़ल्ले से।
Image
सरकारी राशन की दुकान मालिक मैसर्स अब्दुल कलाम व अरविंद कुमार उड़ा रहे राज्य सरकार के आदेशों की धज्जियां
Image
जर्जर बिजली का खंभा दे रहा हादसे को न्यौता, यदि हुआ कोई हादसा तो होगा भारी जान माल का नुकसान।
Image