विगो वीडियोज की है सोशल मीडिया में धूम:

 


डाटला एक्सप्रेस 
व्हाट्सप: 9540276160 


मुंबई: क्या वीडियो हिट कराने का एक ही फॉर्मूला अश्लीलता है? नहीं न। बिलकुल सही। पारिवारिक कॉमेडी के जरिए लोगों को गुदगुदाने वाली रिदा के लाखों फॉलोअर्स इसकी पुष्टि करते हैं। विगो वीडियो ऐप की स्टार और चंडीगढ़ के सामान्य परिवार से आने वाली रिदा अपने भाइयों नईम और समीर के साथ मिलकर स्क्रिप्ट लिखती हैं, उसकी शूटिंग भी करती हैं। परिवार के द्वारा एक साथ काम करने से आपस में उनके रिश्ते की डोर भी पहले से काफी मजबूत हो गई है। इन वीडियो को बनाने का आयडिया हिंदी फिल्मों और पॉप कल्चर से निकलता है। रिदा कहती हैं कि हम आयडिया पर चर्चा करते हैं, कुछ नया जोड़ने की कोशिशें होती हैं। फिर उसे लिखते हैं। हर वीडियो में एक खास बात होती है जो कि लोगों को उसे देखते रहने के लिए जोड़े रखती है। वैसे भी आजकल किसी के पास समय नहीं है, यदि वीडियो से कुछ सेकेंड के लिए भी लोग अलग हों तो वो उसे बंद ही कर देते हैं। ऐेस में, रिदा के सामने दर्शकों को पूरे समय तक बांधे रखना सबसे बड़ी चुनौती है।


करीब एक साल पहले रिदा ने इन वीडियोज़ को बनाने की शुरुआत की थी। कभी ओवरस्मार्ट दोस्त के किरदार में वह नजर आती हैं, तो कभी आकर्षित करने वाली गर्लफ्रेंड के रूप में। चालाक पत्नी के रूप में भी उनका किरदार लोगों को खूब भाता है। रिदा के वीडियो को लाखों व्यू मिलते हैं। विगो वीडियो नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनके 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स उनके हर वर्ग के दर्शकों की मौजूदगी तय कराती है। उनके वीडियो विचित्र, खुद से जोड़ने वाले और चंद मिनटों के ही होते हैं। वैसे भी इस तरह के वीडियो ही आज के तेज जमाने में लोगों की पसंद की वजह होते हैं।



Comments
Popular posts
एडवोकेट सोनिया बोहत को बाला जी मंदिर कमेटी ने किया सम्मानित
Image
भक्त कवि श्रद्धेय रमेश उपाध्याय बाँसुरी की स्मृति में शानदार कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन।
Image
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की छत्रछाया में अवैध फैक्ट्रियों के गढ़ गगन विहार कॉलोनी में हरेराम नामक व्यक्ति द्वारा पीतल ढलाई की अवैध फैक्ट्री का संचालन धड़ल्ले से।
Image
सरकारी राशन की दुकान मालिक मैसर्स अब्दुल कलाम व अरविंद कुमार उड़ा रहे राज्य सरकार के आदेशों की धज्जियां
Image
जर्जर बिजली का खंभा दे रहा हादसे को न्यौता, यदि हुआ कोई हादसा तो होगा भारी जान माल का नुकसान।
Image